फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man killed his wife and suicide by hanging from a tree

UP: तुम्हारी बेटी को मार दिया..., पत्नी की सिर में डंडा मारकर की हत्या, ससुराल में फोन कर फांसी पर लटका पति

Sun, 19 Nov 2023 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Nov 2023 04:26 PM IST
सार

मेरठ में पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति का  शव पेड़ से लटका मिला तो पत्नी का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन
Meerut: Man killed his wife and suicide by hanging from a tree
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के मवई मार्ग  पर गांधारी तालाब श्मशान घाट वाले रास्ते पर एक युवक का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। युवक के शव के नजदीक ही एक महिला का शव भी पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मवी गांव निवासी सूरज कश्यप के रूप में हुई है। जांच पड़ताल में सामने आया कि सूरज पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। पांच माह पहले ही उसकी प्रिया से शादी हुई थी। 
विज्ञापन


बताया गया सूरज पत्नी को दवा दिलाने की बात कहकर दोपहर में घर से निकला था। इसके एक घंटे के बाद ही दोनों की मौत की सूचना परिजनों को मिली। वहीं बेटे और बहू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed