फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Commissioner issues directives to withhold salaries of AD Health and Mining Officer

Saharanpur News: मंडलायुक्त ने दिए एडी हेल्थ और खनन अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 28 Oct 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner issues directives to withhold salaries of AD Health and Mining Officer
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय पर सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा हुई। जननी सुरक्षा योजना में मंडल की खराब प्रगति पर एडी हेल्थ को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण व वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में खनन अधिकारी की अनुपस्थित पर भी वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सी एवं डी रैंकिंग वाले विभागों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड में सर्वोच्च रैंकिंग के लिए प्रयास करें। विभाग कार्यशैली में सुधार लाते हुए रैंकिंग को बेहतर करें। निर्माण कार्यों को पोर्टल पर फीड नहीं करने वाले संबंधित सभी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़कों को पूर्व स्थिति में लाते हुए फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने को कहा। विधानसभाओं में बनने वाले उत्सव भवनों के लिए मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता करने के निर्देश उप निदेशक पंचायत को दिए। कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहने पर खनन अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए। भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने 10 बड़े बकाएदारों से वसूली के निर्देश दिए। प्रत्येक तहसील में बकायेदारों की निरंतर समीक्षा हो। बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान, शामली आलोक कुमार, नगर आयुक्त शिपू गिरि, वीसी एसडीए सूरज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed