{"_id":"6349adc80103b664a40ff05a","slug":"three-more-dengue-patients-were-found-the-number-reached-62-saharanpur-news-mrt609503240","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन और मरीज मिले, संख्या पहुंची 62","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन और मरीज मिले, संख्या पहुंची 62
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप नहीं रुक रहा है। शुक्रवार को तीन और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 62 हो गई। वहीं, संचारी रोगों से बचाव के लिए एडी हेल्थ व जिला मलेरिया अधिकारी ने कई गांवों का सर्वे किया।
दिनोंदिन डेंगू के नए मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। आए दिन किसी न किसी गांव में डेंगू के मामले मिल रहे हैं। शुक्रवार को सरसावा, सुनहेटी और महानगर की एक कॉलोनी में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इन लोगों की रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ितों को दवाइयां उपलब्ध करा दी गई। शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शासन से नामित नोडल अधिकारी एवं एडी हेल्थ डॉ. बृजेश राठौर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने सरसावा के गांव ब्राह्मण माजरा, सौराना में संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित प्रगति की समीक्षा की।
ब्राह्मण माजरा गांव में उपकेंद्र के आसपास सफाई कम मिली, जिसके लिए एडी हेल्थ ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं प्रधान को सफाई कराने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने गांवों में घर-घर जाकर सर्वे किया। लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। इसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, सीनियर मलेरिया निरीक्षक मनोज कौशिक, शिवानी, प्रधान मोहम्मद आदिल, आकाश आदि रहे।