{"_id":"63e8235d8bb080ec8302eae4","slug":"three-miscreants-showed-pistol-to-manager-of-bansal-technocrat-and-looted-45-thousand-saharanpur-news-c-14-1-115158-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: तीन बदमाशों ने बंसल टेक्नोक्रेट के प्रबंधक को तमंचा दिखा 45 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: तीन बदमाशों ने बंसल टेक्नोक्रेट के प्रबंधक को तमंचा दिखा 45 हजार लूटे
Sun, 12 Feb 2023 04:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:53 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र से घर जा रहे निर्माण यूनिट के प्रबंधक से तमंचे के बल पर तीन बदमाशों ने 45 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश पीड़ित को रजबहे में धक्का देकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में बंसल टेक्नोक्रेट का नाम से निर्माण यूनिट है। जहां डेयरी उद्योग से जुड़ी मशीनें बनाई जाती हैं। प्रदीप कुमार बंसल टेक्नोक्रेट में प्रबंधक हैं। जहां से वे काम निपटा कर 45 हजार रुपये की नकदी के साथ रात आठ बजे बाइक से अपने घर सहारनपुर लौट रहे थे, जैसे ही वह औद्योगिक क्षेत्र से अंबाला रोड पर आने के लिए पिलखनी रेलवे फाटक के समीप पहुंचे, अचानक तीन लुटेरों ने उन्हें घेरकर कनपटी पर तमंचा सटा कंधे पर लटका बैग छीन लिया। इस दौरान प्रदीप ने बाइक से भागने का प्रयास किया तो उनकी बाइक अचानक बंद हो गई। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल कर फेंक दी तथा प्रदीप कुमार को रजबहे में धक्का दे दिया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
पीड़ित प्रदीप कुमार ने लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी को सूचना दी गई जिस पर पुलिस सक्रिय हुई तथा मौके पर पहुंच पीड़ित से मामले की जानकारी ली। देर रात पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका था।