फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three friends have died and many injured in car accident in Saharanpur district

सहारनपुर: खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौत, दीपावली की छुट्टी में घूमने गए थे सभी

Tue, 25 Oct 2022 03:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Oct 2022 03:56 PM IST
सार

सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा गई। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Three friends have died and many injured in car accident in Saharanpur district
हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में बेहट रोड पर एक डस्टर कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। हादसा सोमवार की देर रात 2.30 बजे हुआ। घटना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

विज्ञापन


दीपावली की छुट्टी के कारण घूमने गए थे युवक
थाना सिटी कोतवाली के बेहट रोड पर कार सवार युवक जमाल, मोहसीन, इब्राहिम, गुलशाद, तालिब और अफजल जीआईसी मैदान से घूमकर लौट रहे थे। बेहट रोड पर गुलशाद टॉयलेट करने कार से उतरा था। गुलशाद का कहना है कि वह कार से करीब 100 मीटर दूर था। तभी कार चालक तालिब धीरे-धीरे कार चलाता हुआ उसके पास आ गया। लेकिन तभी वह अपना कार से नियंत्रण खो बैठा और टॉयलेट कर रहे गुलशाद को उड़ा दिया। उसके पास खड़े एक बुजुर्ग को भी उड़ा दिया। चालक कार पर नियंत्रण नहीं कर सका और तेज रफ्तार से बिजली के खंभे में जा टकराई।
विज्ञापन


कार कई बार पलटी
राहगीरों के अनुसार, कार की स्पीड करीब 150 किलोमीटर/घंटा होगी। जब कार खंभे से टकराई तो कार पलटी खाकर सीधी हो गई। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन इब्राहिम, जमाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गुलशाद, मोहसिन, तालिब और अफजाल को अस्पताल में भर्ती कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम

बताया गया कि तालिब और अफजाल की हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में तालिब की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गुलशाद के अनुसार, सभी दोस्त दिवाली की छुट्टी के कारण रात को घूमने निकले थे। वापस लौटते हुए हादसा हुआ। कार स्वामी तालिब था। जिसकी मौत हो चुकी है। वह ही कार चला रहा था, जबकि दो युवकों के उसे नाम तक पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed