फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three divorces were given for not fulfilling the demand of dowry

दहेज की मांग पूरी ना करने पर दे दिया तीन तलाक

Tue, 04 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three divorces were given for not fulfilling the demand of dowry
गंगोह (सहारनपुर)। दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पति, सास सहित ससुराल पक्ष के छह नामजद एवं सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी मतलूब ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दिसंबर 2020 में उसने अपनी पुत्री का निकाह सहारनपुर के खाताखेडी निवासी शाहिद से किया था। आरोप है कि फरवरी में शाहिद दहेज के पांच लाख रुपये और प्लॉट की मांग करते हुए बेटी को मायके छोड़ गया था।
विज्ञापन

बताया कि जुलाई माह में बिचौलियों के कहने पर उसने बेटी को ससुराल भेज दिया परंतु उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। अगस्त में आरोपी एक बार फिर उसकी बेटी को मायके छोड़ गए और उनकी मांगे पूरी ना करने पर तलाक देने की धमकी दी। बताया कि वह 23 सितंबर को एक रिश्तेदार की मौत होने पर परिवार सहित चंडीगढ़ गया था। वहां आरोपी भी आए हुए थे। आरोप है कि वहां अपनी मां के उकसाने पर उसके दामाद ने बेटी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed