{"_id":"6ac3fe5e45d65427a2082313","slug":"clear-outstanding-dues-of-8851-crore-or-else-sugarcane-will-go-to-other-mills-arvind-kumar-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185248-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"88.51 करोड़ का बकाया चुकाएं, अन्यथा दूसरी मिलों को जाएगा गन्ना : अरविंद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88.51 करोड़ का बकाया चुकाएं, अन्यथा दूसरी मिलों को जाएगा गन्ना : अरविंद कुमार
Tue, 06 Oct 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नए पेराई सत्र की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक की। उन्होंने बजाज ग्रुप की गांगनौली चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का 88.51 करोड़ रुपये बकाया होने पर यूनिट हेड आरबी खोखर को कड़ी फटकार लगाई। दो दिन के भीतर भुगतान की कार्य योजना गन्ना अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि भुगतान न होने पर अन्य चीनी मिलों को गन्ना आवंटित किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्या ने बताया कि जिले में केवल बजाज ग्रुप की गांगनौली चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य बकाया है। डीएम ने आगामी पेराई सत्र 2026-27 में सभी चीनी मिलों को समय से संचालित कराने के लिए मिल रिपेयर और मेंटेनेंस की प्रगति की जानकारी हासिल की। मिल प्रतिनिधियों ने बताया कि देवबंद में 82 प्रतिशत, गांगनौली में 89.75 प्रतिशत, शेरमऊ में 79.75 प्रतिशत, गागलहेड़ी में 51.25 प्रतिशत, बिडवी में 80.25 प्रतिशत, नानौता में 75.25 प्रतिशत और सरसावा में 79.75 प्रतिशत मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है।
दया शुगर मिल गागलहेड़ी की मरम्मत की प्रगति सबसे कम होने पर डीएम ने यूनिट हेड धनराज सिंह को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मरम्मत कार्य में तेजी लाने और नवंबर 2026 के प्रथम सप्ताह तक चीनी मिल का संचालन हर हाल में शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में चीनी मिल नानौता के प्रधान प्रबंधक अंकित कुमार, सरसावा की प्रबंधक मनी अरोड़ा, देवबंद के पुष्कर मिश्रा, शेरमऊ के सुखविंदरजीत सिंह, गांगनौली के यूनिट हेड आरबी खोखर, बिडवी के यूनिट हेड अश्वनी जगमेर सिंह, दया शुगर गागलहेड़ी के यूनिट हेड धनराज सिंह और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।