{"_id":"6ac3ffedd03ea10a9e047d1d","slug":"coolers-were-installed-in-the-air-conditioned-hall-to-beat-the-heat-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-185211-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वातानुकूलित हॉल में गर्मी से बचने के लिए लगवा दिए कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वातानुकूलित हॉल में गर्मी से बचने के लिए लगवा दिए कूलर
Tue, 06 Oct 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में बने वातानुकूलित बहुउद्देशीय हॉल में लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम ने बड़े कूलर लगवाए हैं, लेकिन वह नाकाफी है। गर्मी और कूलर की तेज आवाज में लोग मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।
मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व में जनमंच सभागार में होते थे। जनमंच में मरम्मत का काम की वजह से नगर निगम मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज में बने बहुउद्देशीय हॉल में करा रहा है। कहने को हॉल वातानुकूलित है, लेकिन हकीकत यह है कि इसके एसी काम नहीं कर रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
उन्हें गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने बड़े कूलरों की व्यवस्था की हुई है, जो नाकाफी है। जो लोग कूलर के सामने बैठते हैं उनको कुछ हद तक राहत रहती है। बाकी लोगों के लिए कूलर की आवाज सिरदर्द का कारण बनी हुई है। अधिक संख्या होने पर हॉल के अंदर का माहौल घुटनभरा हो जाता है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि हॉल में बिजली की खपत अधिक है, लेकिन बिजली कनेक्शन भी कम किलोवाट का लिया गया है। इसकी वजह से जनरेटर से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
4.5 करोड़ रुपये से कराए गए थे कार्य
स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में 4.5 करोड़ रुपये से कार्य कराए गए थे। इनमें बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, एडवांस लैब और 13 कक्षाओं को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया गया है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी इसी तरह करोड़ों रुपये के कार्य कराए गए हैं। योजना से कॉलेजों के हालात उस स्तर के नहीं सुधरे हैं, जिस स्तर की उम्मीद थी।
-- -- --
बहुउद्देशीय हॉल मेरे सहारनपुर आने से पहले हस्तांतरित किया गया था। उस समय इसकी खामियों को देखा नहीं गया। मामले में कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। प्रयास यही है कि जो भी कमियां हैं उनको दूर कराया जा सके, जिससे कि भविष्य के कार्यक्रमों में परेशानी न आए।
- एसपी मिश्रा, मुख्य अभियंता, निर्माण, नगर निगम