{"_id":"6ac3fe7d89a999a4d20bf2c0","slug":"power-outages-lasting-two-to-three-hours-will-occur-in-several-areas-of-the-city-saharanpur-news-c-30-1-sha1007-185215-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में रहेगी दो से तीन घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में रहेगी दो से तीन घंटे बिजली गुल
Tue, 06 Oct 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार यानी आज विद्युत निगम द्वारा शहर के कई इलाकों में विद्युत कटौती की जाएगी। विद्युत लाइनों पर पेड़ों के कटाई-छंटाई, मेंटेनेंस के चलते नगर के अलग-अलग इलाकों में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबीघाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, जैनबाग-2 उपकेंद्र के कलसिया रोड फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कलसिया रोड, शिवधाम कॉलोनी और मातागढ़ क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। हकीमपुरा उपकेंद्र के गणपति विहार, गोपालपुरा, रामजनपुरा और विश्वासनगर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक, खुमरान उपकेंद्र के चौक फव्वारा, बढ़तला और आनंदपुर फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक, घंटाघर उपकेंद्र के कोर्ट रोड, रामनगर, अंबाला रोड, एमजीएम रोड, खानआलमपुरा और सबस्टेशन फीडर पर सुबह नौ से 10 बजे तक बंद रहेगी।
जनकनगर उपकेंद्र के पावर हाउस, शालीमार और माधोनगर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक, टीपी नगर के जेल चुंगी फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, आईटीआई-2 के हसनपुर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और मानकमऊ शहरी उपकेंद्र के गलीरा रोड, पीएंडटी और ओजपुरा फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी। अंबाला रोड उपकेंद्र के पुरानी मंडी और थाना मंडी फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक, मंडी समिति उपकेंद्र के इंदिरा चौक फीडर पर भी दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।