{"_id":"69b864947c82dc77a601c05d","slug":"three-buildings-including-rutba-banquet-hall-on-ambala-road-were-sealed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-171412-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंबाला रोड के रुतबा बैंक्वेट हॉल सहित तीन निर्माण सील किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंबाला रोड के रुतबा बैंक्वेट हॉल सहित तीन निर्माण सील किए
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड पर एक हजार वर्ग गज में बने रुतबा बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया। इसके अलावा दो अन्य अवैध निर्माणों को भी प्राधिकरण द्वारा रुकवाते हुए सील कर दिया गया।
प्राधिकरण के सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि एक पेट्रोल पंप के पास भूतल पर एक हजार वर्ग गज में चहारदीवारी कर करीब 700 वर्ग गज में टीनशेड डालकर बैंक्वेट हॉल बनाया हुआ है। यह बैंक्वेट हॉल पूर्व में भी चर्चाओं में रह चुका है, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को इस बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया। फतेहपुर जट्ट नवादा रोड पर भी एक व्यक्ति द्वारा करीब 160 वर्गमीटर भूखंड पर 16 आरसीसी कॉलम लगाकर आवासीय निर्माण किया जा रहा था। इसे सील किया गया। जोन एक में सब्जी मंडी से पहले एक व्यक्ति द्वारा दो दुकानों का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था, जिन्हें सील किया गया।