फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is the future election of the state: Akhilesh

भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठा: अखिलेश

Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
This is the future election of the state: Akhilesh
सहारनपुर में अंबाला रोड़ स्थित सभागार में जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठ बोलते हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में जो नेता जितना बड़ा है वह उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। भाजपा लगातार झांसा दे रही है, उसे अपना नाम भाजपा से बदलकर भाझपा कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।
विज्ञापन

सहारनपुर में सोमवार को आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी दिशा में चुनाव को ले जाना चाहती है। वो धर्म के नाम पर नफरत फैला कर फिर से सत्ता में आना चाहती है। उनके नेता आरोप तो लगा रहे, लेकिन सच्चाई नहीं बता रहे। वो झूठ बोल रहे। इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है कि देश के गृह मंत्री ये कह रहे हैं कि जो पैसा निकला था वह समाजवादियों के इत्र वाला था। उन्होंने कहा कि माफिया कौन है, सबसे ज्यादा मुकदमे तो सीएम पर हैं। डिप्टी सीएम तक पर मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक छवि वालों की सूची में सबसे अधिक तो बीजेपी के हैं, जिन्हें टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed