Saharanpur News: कार में चला रहे थे प्रतिबंधित इंजेक्शन की फैक्टरी, तीन पकड़े
सहारनपुर जनपद के गंगोह में पुलिस ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन निर्माण और तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विस्तार
यह भी पढ़ें: थाने के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: मेरठ में पति के लिए भिड़ी दो पत्नियां, जमकर मारपीट, खींचे एक-दूजे के बाल
कारों की तलाशी लेने पर उनमें 575 तैयार प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, 30 लीटर तैयार ऑक्सीटोसिन, साढ़े आठ लाख रुपये, 6 पैकिंग मशीनें, रसायनिक उपकरण और केमिकल बरामद हुए। औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने जांच कर इसकी पुष्टि की।
जांच के लिए नमूने लेकर सील किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से यह धंधा कर रहे हैं। आरोपी इस काम के लिए जरूरी कच्चा माल दिल्ली से मंगवाते थे।
इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यों के अनेक जनपदों में सप्लाई किया करते थे। आरोपी नूरहसन के खिलाफ पूर्व में थाना जनकपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। गिरोह के दो सदस्य भूरा और उस्मान सगे भाई हैं।