थाने के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: मेरठ में पति के लिए भिड़ी दो पत्नियां, जमकर मारपीट, खींचे एक-दूजे के बाल
मेरठ के ब्रह्मपुरी में थाने के बाहर एक पति को लेकर दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईश्क, बेवफाई और फिर विवाद का एक और मामला मेरठ में सामने आया। यहां एक पति को लेकर दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचे।
जानकारी के अनुसार मेरठ के ब्रहम्पुरी थाने के गेट पर उस वक्त हंगामा हो गया जब एक पति के लिए उसकी दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। दोनों ने बीच सड़क पर एक दूसरे को जमकर पीटा। वहीं इस पूरे ड्रामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: Weather Update Meerut: आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी, दिन में दिखेगा लू का असर, येलो अलर्ट जारी
इसके बाद इरशाद ने दूसरी शादी कर ली। पता चलते ही पहली पत्नी वापस आने की बात करने लगी और साथ रहने की जिद करने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि पहली पत्नी ने अपना भाई बुला लिया। इसके बाद परिवार थाने पहुंचा तो थाने के बाहर ही पति की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, और मारपीट में दोनों महिलाएं घायल हो गईं।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह हालात काबू में किए और दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल, थाने के गेट पर हुई इस मारपीट की चर्चा पूरे शहर में है, और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।