फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a ruckus among the farmers for taking fertilizer on the committee

समिति पर खाद लेने के लिए किसानों में मची आपाधापी

Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus among the farmers for taking fertilizer on the committee
तीतरो (सहारनपुर)। समिति पर किल्लत के चलते किसानों में यूरिया खाद लेने को लेकर मारामारी मची रही। किसान खाद लेने के लिए एक दूसरे से उलझ गए। समिति के कर्मचारियों ने मुश्किल से व्यवस्था बनवाई।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र की सहकारी समितियों पर पिछले काफी समय से यूरिया खाद की किल्लत चल रही है। इस कारण किसानों को खेतों में गेहूं की फसल में सिंचाई से पूर्व खाद के छिड़काव के लिए कमी हो रही है। तीतरो व ग्राम खानपुर अफगान में सोमवार को यूरिया खाद के आने की सूचना पर सुबह से ही किसानों की समिति पर लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान किसानों में खाद को लेकर आपसी विवाद व समिति के कर्मचारियों से खींचतान हो गई। भूप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलाब सिंह, राशिद, निसार, सलीम, बिट्टू, रामकुमार आदि का आरोप है कि यूरिया की कमी से उनकी गेहूं की फसल खराब हो रही है, परंतु समिति समय से खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसानों का आरोप है कि समिति के कर्मचारी अपने चहेतों को खाद का वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के एमडी प्रवेश चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि सोमवार को समिति पर एक गाड़ी में 330 बोरे यूरिया प्राप्त हुआ था जिसे जिला प्रशासन के आदेशानुसार वितरित कर दिया गया। बताया कि किसान नैनो यूरिया के इस्तेमाल की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसानों को यूरिया की किल्लत महसूस हो रही है। बताया कि नैनो यूरिया का फसल में अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed