फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is doubt over resumption of air services from the airport on November 5

Saharanpur News: एयरपोर्ट से पांच नवंबर को हवाई सेवाएं शुरू होने पर संशय

Mon, 04 Nov 2024 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
There is doubt over resumption of air services from the airport on November 5
सहारनपुर। सरसावा सिविल एयरपोर्ट पर पांच नवंबर से शुरू होने वाली हवाई सेवाओं पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। अभी तक फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है, जिस कारण एक भी टिकट बुक नहीं हो सका। जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में पांच नवंबर को हवाई सेवाएं शुरू होना मुश्किल लग रहा है। संभावना है कि हवाई सेवाएं शुरू होने के लिए तारीख आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

दरअसल, लंबे इंतजार के बाद 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट से पांच नवंबर को हवाई सेवाएं शुरू होनी है। फ्लाई बिग कंपनी का विमान सरसावा से हिंडन और मुरादाबाद की सेवाएं देगा, जबकि वाराणसी, कुशीनगर और गोरखपुर के लिए स्पाईजेट कंपनी को सेवाएं देनी है। सरसावा एयरपोर्ट से 2241 रुपये हिंडन और मुरादाबाद का किराया 3284 रुपये रखा गया है। हालांकि बाकी तीनों शहरों के लिए हवाई सेवाएं देने वाली स्पाईजेट की तरफ से किराया सूची अभी तक भी जारी नहीं की गई। दोनों ही कंपनियों ने फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी नहीं किया। इस वजह से एक भी टिकट की बुकिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन

55 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण
एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 65 एकड़ जमीन पर किया गया, जिस पर लगभग 55 करोड़ रुपये का खर्च आया है। भवन का डिजाइन इस प्रकार किया गया है कि प्रस्थान तथा आगमन के लिए एक समय में 540 यात्रियों निर्बाध आवागमन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed