{"_id":"67b4d865ce4724a37103a088","slug":"there-are-many-misconceptions-about-vaccination-something-may-happen-to-my-child-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-142945-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां तमाम, मेरे बच्चे को कुछ हो न जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां तमाम, मेरे बच्चे को कुछ हो न जाए
Wed, 19 Feb 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बीमारी से बचाने के लिए होने वाले टीकाकरण को लेकर अभिभावकों में आज भी तमाम भ्रांतियां हैं, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंचती है तो उन्हें अभिभावकों के अजीबोगरीब तर्क सुनने पड़ते हैं। बच्चे को बुखार हो जाएगा तो किसी ने कहा कि टीकाकरण से बच्चों के बच्चे नहीं होंगे। वहीं कुछ ने कहा कि टीका लगवाया तो बच्चों को कुछ हो जाएगा। कुछ अभिभावक तो ऐसे भी मिले, जिन्होंने टीम को देखकर बच्चों को घर के अंदर छिपा दिया। दरअसल, नियमित टीकाकरण कराने पर 12 गंभीर बीमारियां नहीं होती हैं। उनमें टीबी, पोलियो, टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, मीजल्स, काली खांसी, रूबेला, जेई (दिमागी बुखार), निमोनिया, डायरिया और इंफ्लूएंजा है।
56 कॉलोनियों में 539 परिवारों ने नहीं लगवाया टीका
एकता कॉलोनी में 75, दानिश कॉलोनी में 32, पीर वाली गली में 19, जैनब कॉलोनी में 18, चांद कॉलोनी में 17, पक्का बाग, मेहंदी सराय, मंसूर कॉलोनी में 16-16, सिराज कॉलोनी में 14, इनाम कॉलोनी, सराय मर्दान अली में 13-13, सलामत, हलीमा कॉलोनी में 11-11, प्रताप नगर में सात, अमन कॉलोनी, न्यू आनंद नगर में 10-10, पिलखनतला में नौ, कमेला कॉलोनी में सात, फैसल टाउन में छह, संगम विहार, जैन कॉलोनी, हयात कॉलोनी, असद कॉलोनी, नाजिरपुरा में पांच-पांच, हसनपुर, गणेशपुर, आतिशबाजान, उपवन विहार में चार-चार परिवार है।
-- -- -- -
केस नंबर एक
महानगर की एकता कॉलोनी में आशा कार्यकर्ता एक महिला के घर पहुंची। उन्होंने घर में बच्चों के नाम पूछे और टीकाकरण कराने के लिए कहा गया। इस पर महिला ने बताया कि टीकाकरण से बच्चे को बुखार आता है और कुछ होने का भी डर रहता है। इसलिए टीका बाद में लगवा लेंगे।
विज्ञापन
-- -- -
केस नंबर दो
दानिश कॉलोनी निवासी के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों के नाम पूछे। साथ ही कितने बच्चे हैं, उनकी जानकारी ली। बच्चों को टीके लगवाने के लिए कहा गया तो उन्हें मना कर दिया। तर्क दिया कि बच्चे में कमजोरी आती है। टीम ने काफी समझाया, लेकिन बाद में टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा था।
-- -- --
-- टीकाकरण को लेकर भ्रम न पड़े : कारी इसहाक
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर किसी तरह के भ्रम में न पड़े और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। बच्चों को बीमारियों से बचाने और स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण कराएं।
टीकाकरण कराने से कोई नपुंसकता नहीं आती है, बल्कि टीका 12 प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाता है। लोगों को इन भ्रांतियों से बचना चाहिए।
डॉ. पूजा शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी