फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The suspension of the order of DM accountant

डीएम ने दिए लेखपाल के निलंबन के आदेश

Wed, 16 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The suspension of the order of DM accountant
तहसील दिवस में समस्याएं सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में तहसील दिवस में मिली रिश्वत मांगने की शिकायत पर डीएम शफक्कत कमाल ने लेखपाल नाथीराम सैनी के निलंबन के आदेश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन


वह मंगलवार को तहसील सदर में पीड़ितों की समस्याएं सुन रहे थे। तहसील दिवस में कुल 58 शिकायतें मिलीं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 

मंगलवार को डीएम शफक्कत कमाल सदर तहसील में जन समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान गांव रतनाखेड़ी निवासी हरिप्रसाद पहुुंचा। उसने डीएम को बताया कि लेखपाल नाथीराम सैनी ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत रिपोर्ट लगाने के लिए उससे रुपये मांगे।
विज्ञापन


जब वह रुपया नहीं दे सका तो उसको योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने प्रस्ताव पारित करते हुए लेखपाल सैनी के निलंबन के आदेश एसडीएम सदर रामविलास यादव को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों को तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। कुल 58 शिकायतों में से चार का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।

प्राप्त शिकायतों में 22 शिकायत राजस्व विभाग, छह शिकायत पुलिस विभाग, 10 शिकायत विकास कार्यों, तीन शिकायत विद्युत निगम, 10 शिकायत नगर निगम, छह शिकायत जिला पूर्ति विभाग और एक शिकायत श्रम विभाग से संबंधित थी।

एसएसपी मनोज तिवारी, सीडीओ दीपक मीणा, एसडीएम रामविलास यादव समेत अनेक अधिकारी थे। बेहट में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील दिवस में कुल 20 शिकायतें ही दर्ज कराई गई।


इस दौरान एसपी देहात रफीक अहमद, तहसीलदार योगेंद्र यादव, सीओ आदि ने जन समस्याएं सुनीं। मंगलवार को भी बैंक शाखाओं के बाहर मजदूरों और किसानों की बैंक शाखाओं के बाहर सुबह से ही लाइन लग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed