{"_id":"6a89fa939a8075dcd60704ac","slug":"the-style-of-rakhi-gifting-has-changed-people-are-finding-inspiration-on-instagram-and-placing-orders-via-apps-saharanpur-news-c-30-1-sha1007-182231-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राखी पर बदला गिफ्ट का अंदाज, इंस्टाग्राम पर पसंद, ऐप से कर रहे ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राखी पर बदला गिफ्ट का अंदाज, इंस्टाग्राम पर पसंद, ऐप से कर रहे ऑर्डर
Sun, 23 Aug 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। राखी की खरीदारी के साथ बहनों के लिए गिफ्ट लेने में भी भाइयों का डिजिटल अंदाज नजर आ रहा है। युवा इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गिफ्ट के नए-नए आइडिया तलाश रहे हैं।
महानगर के बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर दुकानों पर राखी और गिफ्ट सजाए गए हैं। बाजार में जहां बहनें और परिवार राखी की खरीदारी कर रहे हैं, वहीं भाई इंस्टाग्राम पर गिफ्ट से जुड़ी रील्स और पोस्ट देखकर अपनी बहन की पसंद का अंदाजा लगा रहे हैं। इसके बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विकल्पों में से पसंदीदा सामान चुना जा रहा है। इस बार फोटो फ्रेम, घड़ी, बैग, कपड़े, ज्वेलरी और ब्यूटी प्रोडक्ट्स समेत कई तरह के गिफ्ट ऑनलाइन खरीदे जा रहे हैं।
-- -- -
-मंगलनगर निवासी अंकिता गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद भाई इस बार उनकी पसंद का कोई अच्छा गिफ्ट देंगे। सोशल मीडिया पर गिफ्ट के कई नए आइडिया देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
-प्रकाश लोक कॉलोनी निवासी नेहा चंदेल ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के साथ अच्छे गिफ्ट की उम्मीद कर रही हैं। आजकल सोशल मीडिया पर गिफ्ट के बहुत से विकल्प देखने को मिल जाते हैं।
-माधव नगर निवासी यश चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहन को उसकी पसंद का गिफ्ट देने की कोशिश रहती है। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग गिफ्ट देखकर नए आइडिया मिल जाते हैं।
-मुजफ्फराबाद निवासी पवन कौशिक ने बताया कि इस बार बहन के लिए गिफ्ट ऑनलाइन खरीदा है। सोशल मीडिया पर गिफ्ट के कई विकल्प देखने को मिले।
-- -- -- -- --
- बहनों के लिए ऑनलाइन डिलीवरी
शहर से बाहर रहने वाली बहनों के लिए भी ऑनलाइन खरीदारी सुविधाजनक साबित हो रही है। भाई गिफ्ट अपने घर के बजाय सीधे बहन के पते पर भेज रहे हैं। इससे दूर रहने के बावजूद राखी के मौके पर गिफ्ट पहुंचाने में आसानी हो रही है।