फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The strike on the sugar mill continues for the fifth day, the announcement of the Mahapanchayat

चीनी मिल पर धरना पांचवें दिन भी जारी, महापंचायत का ऐलान

Tue, 09 Aug 2022 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 06:51 PM IST
सार

किसानों का कहना है कि मिल पर 700 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। मिल प्रतिवर्ष करीब 97 करोड़ रुपये ब्याज दे रहा है।

विज्ञापन
The strike on the sugar mill continues for the fifth day, the announcement of the Mahapanchayat
नानौता में चीनी मिल पर धरना देते किसान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Saharanpur News: किसान मजदूर संगठन का चीनी मिल पर धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। चीनी मिल की हठधर्मिता के विरुद्ध बिगुल फूंकते हुए संगठन द्वारा महापंचायत का एलान किए जाने के बाद महापंचायत को सफल बनाने के लिये संगठन द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों द्वारा किसान सहकारी चीनी मिल के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि मिल पर 700 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। मिल प्रतिवर्ष करीब 97 करोड़ रुपये ब्याज दे रहा है। जबकि मिल से जुडे़ किसान गन्ना के बकाया भुगतान के लिये परेशान हैं।
विज्ञापन


संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कहा कि गत वर्ष का ब्याज सहित मिल पर 128 करोड़ रुपये की देनदारी है, यह किसानों के प्रतिनिधि मंडल को जीएम ललित कुमार द्वारा बताया गया है। किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान ना निकलने के कारण संगठन द्वारा मिल गेट पर नौ अगस्त को महापंचायत का आह्वान किया गया है। धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पहुंचने का कार्यक्रम निश्चित होने के उपरांत संगठन द्वारा किसानों से भारी संख्या में जुटने की अपील के साथ ही जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: दरिंदों से आखिरी सांस तक लड़ीं नानी-धेवती, हर तरफ फैला था खून, खौफनाक था मंजर, देखें तस्वीरें

मिल गेट पर धरने में कृष्णपाल सिंह, बोधराम शर्मा, तरसेम राणा, गौरव मोरा, मैनपाल सिंह, पंकज उर्फ रिंकु राणा, भूल्लण सिंह, ओमवीर सिंह, अनिल कुमार, रोहिताश सिंह, विनोद कुमार, राहुल गुर्जर, गोपाल सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed