Meerut Double Murder: मेरठ जनपद के शास्त्रीनगर जी ब्लॉक के मकान नंबर 13/1 में नानी कौशल और धेवती तमन्ना की हत्या से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई थी। इनके घर के बाहर भीड़ जुट गई। अंदर का दृश्य देखने वालों का कलेजा कांप उठा। घर में फर्श पर खून फैला था। दीवारों पर भी छींटे थे। इससे ऐसा लग रहा था कि नानी-धेवती आखिरी सांस तक लड़ीं।
बताया गया कि दोनों की गर्दन चाकू से रेत दी गई। घर में सुबह तक तेज आवाज में टीवी चल रहा था। विंडो एसी भी चालू था। पॉश इलाके में दोहरे हत्याकांड से सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल हैं।
2 of 5
नानी-धेवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
2012 में सेवानिवृत्त हुए थे रतन सिंह
रतन सिंह 2012 में बागपत से सेवानिवृत्त हुए थे। वह दूसरी पत्नी कौशल के साथ शास्त्रीनगर में जी ब्लॉक में ही रहते थे। परिवार में विवाद चल रहा था। रतन सिंह की पहली पत्नी पायल के दोनों बेटे और बेटी अलग रहते थे।
3 of 5
नानी-धेवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हर बिंदु पर हो रही जांच
पड़ोसी रिंकू समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका कौशल के घर पर आना-जाना था। पूछताछ में आरोपियों ने लूट के लिए कौशल और तमन्ना की हत्या करना बताया है। आरोपी नशे में थे।
4 of 5
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से कैश और जेवरात भी बरामद हुए थे। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर जला दी थी। अब आरोपी पूछताछ के दौरान कुछ बड़े राज खोल सकते हैं।
5 of 5
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि बेटी और दामाद की भूमिका की जांच चल रही है। हर बिंदु पर तफ्तीश हो रही है। उनका कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।