फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The strike of Lekhpalas continued even on the eighth day

आठवें दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना

Tue, 24 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
The strike of Lekhpalas continued even on the eighth day
हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर धरना देते लेखपाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वेतन उच्चीकरण और पेंशन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को लेखपालों के आंदोलन को संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का भी साथ मिला।
विज्ञापन

सोमवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड पर चल रहे धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि लेखपाल पिछले आठ दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मुख्य मांगों में पदनाम परिवर्तन और शैक्षिक योग्यता स्नातक करना आदि भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लेखपाल शासन प्रशासन की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करते हैं। लेखपाल सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पात्र लोगों को दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इसके बावजूद सरकार लेखपालों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सोमवार को लेखपालों के धरना प्रदर्शन में संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद से जेपी चाहर और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन से तरुण कुमार, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के मंडल सचिव रविकांत सैनी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रणसिंह पोसवाल, नेपाल सिंह राणा, अजय प्रताप सिंह, अंकुर चौधरी, शेर सिंह, पवन सोलंकी, राकेश सोलंकी, राजेश चौहान, निर्मल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री राजेश कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed