फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The state's chief secretary will come today and brainstorming will be done on setting up new industries

Saharanpur News: आज आएंगे प्रदेश के मुख्य सचिव नए उद्योग लगाने पर होगा मंथन

Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The state's chief secretary will come today and brainstorming will be done on setting up new industries
सहारनपुर। प्लाइवुड मैन्युफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि रविवार (आज) प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह संवाद व समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें पड़ोसी जनपदों एवं राज्यों के उद्यमी भी जनपद में उद्याेग लगाने की संभावना पर विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

आईआईटी रूड़की कैंपस में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्लाईवुड एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को मुख्य सचिव के समक्ष रखा जाएगा। कैंपस में होने वाले कार्यक्रम में उद्यमियों, किसानों की आय बढ़ाने में कृषि व काष्ठ आधारित उद्योग, फसल अवशेष से ऊर्जा व गैस उत्पादन, क्षेत्र के उत्पादों के निर्यात प्रोत्साहन आदि संभावनाओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

इससे अन्य प्रदेशों से आए उद्यमियों द्वारा नई औद्योगिक इकाइयों लगाने की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा एवं प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सड़ाना, चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, चैप्टर सचिव ऋषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed