फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The responsibility of the booth should be handed over to strong workers

मजबूत कार्यकर्ताओं को सौंपी जाए बूथ की जिम्मेदारी

Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of the booth should be handed over to strong workers
सहारनपुर। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा बूथ कमेटियों को अधिक से अधिक सक्रिय किया जाए और मजबूत कार्यकर्ताओं को बूथ पर जिम्मेदारी सौंपी जाए। ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी जीत का परचम लहरा सके।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय में सपा के समस्त फ्रंटल संगठनों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। सिद्घार्थ सिंह ने विधानसभा वार समीक्षा करते हुए कहा कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार करें और चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग पूरी तरह त्रस्त और कुशासन से निजात चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने फिर धर्म के नाम पर राजनीति शुरू कर दी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह जनता के बीच जाकर भ्रांतियों को दूर करें।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्र सैन ने कहा साढे़ चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने जनता को महंगाई की मार देने का काम किया। इसके चलते समाज का हर वर्ग आज आप को आहत महसूस कर रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य तेलों के दामों की वृद्धि के कारण हर घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है, लेकिन सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता स्वयं भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा हर बूथ को अधिक से अधिक मजबूत बनाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सरफराज खान, चंद्रशेखर यादव, विनोद तेजियान, फिरोज आफताफ आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रवीन बांदू खेड़ी, सुरेेंद्र बिड़वी, संजीव दुर्जन, अब्दुल गफूर, राव वजाहत, अच्छन यादव, सोनू चौधरी, प्रदीप चौधरी, उदयवीर कश्यप, वासिल तोमर, सऊद आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed