फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The officers violated rules for Haji Iqbal in case of land in Saharanpur

UP: ऐसा था हाजी इकबाल का रसूख, अफसरों ने ताक पर रख दिए थे नियम, अब सामने आई सच्चाई

Sat, 17 Sep 2022 10:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Sep 2022 10:14 PM IST
सार

हाजी इकबाल की यह सच्चाई सामने आई तो कई अफसरों की भी पोल खुल गई। अफसरों ने नियम कायदों को ताक पर रख दिया था। 

विज्ञापन
The officers violated rules for Haji Iqbal in case of land in Saharanpur
हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाजी इकबाल का रसूख ऐसा था कि अधिकारियों ने नियम कायदों को ताक पर रख दिया था। नदी की जमीन को भी तहसील अधिकारियों ने बेच दिया था। इसके लिए पहले नदी की जमीन के पट्टे किए गए और बाद में पट्टाधारकों से हाजी इकबाल ने जमीन के बैनामे करा लिए। 

विज्ञापन


इस संबंध में 14 अक्तूबर 2021 को रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश कुमार की ओर से बेहट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें तत्कालीन एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, रजिस्ट्रार निरीक्षक जनेश्वर प्रसाद, पवन सिंह, राजस्व निरीक्षक बीरबल, पूर्व एमएलसी महमूद अली आदि को नामजद किया गया था। 
विज्ञापन


वहीं पूर्व में रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक बीरबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में इस मामले की जांच में पाया गया कि शेरपुर पेलों के निवासी सुरेंद्र, संजय, अब्दुल रहमान, अखलाख के नाम पर नदी की जमीन के पट्टे किए गए। नदी की जमीन का पट्टा नहीं किया जा सकता, इसके बावजूद नदी की जमीन के पट्टे किए गए और उन्हें ग्लोकल यूनिवर्सिटी को बेच भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर कौन है अमेरिका का वांटेड रत्नेश भूटानी: STF ने दबोचा तो खुल गए 25 साल के बड़े राज, हर कोई हैरान

एसपी देहात ने बताया कि दो दिन पहले इसी मामले में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया, जिसमें सुरेंद्र, संजय, अब्दुल रहमान, अखलाख और बीरबल को गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक समेत हाजी इकबाल गैंग के पांच सदस्य भेजे गए जेल, इस मामले हुई कार्रवाई

एसपी देहात ने बताया कि हाजी इकबाल पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह भी कई मामलों में वांछित चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है, जबकि उसका भाई महमूद अली और तीन बेटे इन समय जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed