फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The negligence of teachers should not overwhelm the children

बच्चों पर भारी न पड़ जाए शिक्षकों की लापरवाही

Thu, 30 Sep 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The negligence of teachers should not overwhelm the children
सहारनपुर। बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए अभिभावक मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। स्कूलों के स्तर से भी सावधानी बरतने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा खतरा उन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से है, जिन्होंने कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं लगवाई है। जिले में ऐसे करीब 20 प्रतिशत शिक्षक हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ के विद्यार्थी ठीक डेढ़ साल बाद स्कूलों में लौटे हैं। कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम जैसे कक्षाओं का सैनिटाइजेशन करना, गेट पर बच्चों के हाथ सैनिटाइज करना और थर्मल स्क्रीनिंग, कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग तथा शिक्षकों और स्टाफ के लिए मास्क की अनिवार्यता के साथ स्कूल खुले हैं। चूंकि बच्चे सीधे तौर पर शिक्षक के संपर्क में सबसे अधिक आते हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को टीकाकरण के निर्देश दिए, लेकिन बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के 20 फीसदी से अधिक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने टीका नहीं लगवाया है। जिन 80 फीसदी शिक्षकों ने टीका लगवाया है, उनमें भी बड़ी संख्या ऐसी है, जिनको दूसरी खुराक लगना अभी बाकी है।
विज्ञापन

------
करीब 20 फीसदी ने नहीं लगवाया टीका
जनपद में 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें तैनात शिक्षकों की संख्या 4500 से अधिक है। इनमें से 80 फीसदी शिक्षक टीका लगवा चुके हैं। शेष 20 फीसदी यानी करीब 800 शिक्षकों ने अभी वैक्सीन नहीं लगवाई है। माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 335 है। इनमें 56 राजकीय, 82 एडेड और शेष 197 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। इनके शिक्षकों की सटीक संख्या विभाग के पास नहीं है, लेकिन 15 से 20 फीसदी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अभी एक भी टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------ वर्जन
सभी शिक्षकों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश हैं। ज्यादातर ने पहली खुराक ले ली है। जिन शिक्षकों ने अभी तक एक भी खुराक नहीं ली या दूसरी खुराक लेने में लापरवाही कर रहे हैं उन्हें निर्देशित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी शत-प्रतिशत शिक्षकों के टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
---- वर्जन
सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को टीका लगवाने के निर्देश हैं। शत-प्रतिशत शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी टीका लगवाएं। टीका लगवाने का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। इसके लिए दो दिन पहले ही सभी विद्यालयों को पत्र जारी किया गया है।

-- रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
------
सभी मतदान कर्मियों को टीका लगवाने के निर्देश
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को देखते हुए मतदान कर्मियों एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन भी कर्मचारियों ने टीका नहीं लगवाया है वह टीका अवश्य लगवा लें। उन्होंने यह भी कहा कि अनेक विभागों के कर्मचारियों ने दूसरी खुराक नहीं ली है, जो खेद की बात है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यूएनडीपी के वीसीसीएम से मोबाइल नंबर 8115127624 पर समन्वय स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed