फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The murdered husband had also conspired to escape from the police.

Saharanpur News: पुलिस से बचने की भी हत्यारोपी पति ने रची थी साजिश

Mon, 04 Mar 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 04 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The murdered husband had also conspired to escape from the police.
सहारनपुर। रायवाला बाजार स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पति की लोकेशन अब पंजाब के बाद मुंबई में मिली हैं। अनैतिक संबंध में शक में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने भाई की गर्दन में भी गोली मारी थी। मृतका की पिता की ओर से पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने पुलिस से बचने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मेहंदी सराय निवासी आसिफ की बेटी जाफरा परवीन की शादी मोहल्ला वर्धमान कॉलोनी निवासी जीशान के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया था। आसिफ ने बताया था कि उसकी बेटी को दहेज की खातिर परेशान किया गया। पुलिस ने में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उनकी बेटी मायके में रह रही थी। 27 फरवरी की सुबह जीशान अपनी ससुराल के पास पहुंचा था और पत्नी को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद आरोपी पत्नी को रुपये निकालने के बहाने से रायवाला बाजार स्थित एटीएम कक्ष में ले गया था, जहां जाफरा परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने वर्धमान कॉलोनी जाकर अपने छोटे भाई आरिफ की गर्दन में भी गोली मारी थी, लेकिन उसकी बाल-बाल जान बच गई थी। एक निजी अस्पताल में उपचार चला था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के आरिफ के साथ संबंध है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो जाता है। दो दिन पहले आरोपी की लोकेशन पंजाब में मिली और अब मुंबई में उसकी लोकेशन मिली है। आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed