फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The most expensive land is in Behat and Deoband, while the price is low in Nakur.

Saharanpur News: बेहट और देवबंद में सबसे महंगी जमीन, नकुड़ में भाव कम

Sat, 08 Nov 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The most expensive land is in Behat and Deoband, while the price is low in Nakur.
बेहट का अतिव्यस्त रहने वाला शाकंभरी तिराहा - फोटो : katra news
सहारनपुर। जिले में जमीन के रेट अब आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। बेहट और देवबंद में आबादी की व्यावसायिक जमीनों का सर्किल रेट सबसे महंगा है। इसके बाद नकुड़ का नंबर आता है, जबकि रामपुर और नानौता में सबसे कम है। हालांकि खेती की जमीनों के मामले में रामपुर मनिहारान और नानौता सबसे महंगे हैं। यहां दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे जमीन का सर्किल रेट 3.70 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। इसके बाद छुटमलपुर का नंबर आता है। यहां देहरादून हाईवे का सर्किल रेट तीन करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन

बेहट : नगर पंचायत में व्यावसायिक जमीनें सबसे महंगी हैं। यहां अरविंद टॉकीज से आनंद बाग तक हाईवे से लगती काॅलोनियों के आवासीय क्षेत्र में 25 हजार व व्यावसायिक 96 हजार प्रति वर्ग मीटर का रेट है। इसके अलावा टॉकीज से एसबीआई शाखा तक आवासीय 32 हजार व व्यावसायिक एक लाख 7 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट है। सबसे कम रेट बेहट बैरुन में 5700 प्रति वर्ग मीटर है। छुटमलपुर में देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमीनों का रेट तीन करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर पर पहुंच गया है, जबकि बेहट व बिहारीगढ़ में हाईवे पर 2.16 करोड़ की कीमत है। छुटमलपुर की रुड़की रोड पर व्यावसायिक सबसे महंगा 32000 प्रति वर्ग मीटर और आवासीय में हरिजन काॅलोनी का सबसे ज्यादा आठ हजार प्रति वर्ग मीटर है।
विज्ञापन




--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




देवबंद : क्षेत्र में सबसे महंगी जमीन मेन बाजार में भायला व रेलवे रोड व्यावसायिक का है। यहां सर्किल रेट एक लाख तीन हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जबकि देवीकुंड रोड की तरफ बाबूपुर गांव मार्ग पर सबसे कम 7200 रुपये आवासीय और 10 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर व्यावसायिक है। तल्हेड़ी चुंगी से मंगलौर चौकी पर 67 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर व्यावसायिक जमीनों के भाव हैं।




------------------------



रामपुर मनिहारान : तहसील के नानौता बेरुन हदूद व रामपुर मनिहारान मजबता बेरुन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे ज्यादा रेट तीन करोड़ 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। नानौता रामपुर की सामान्य भूमि का रेट वर्तमान में 1 करोड़ 20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। रामपुर मनिहारान में शिवपुरी, बजारान, तेलीपुरा में व्यावसायिक 68 हजार प्रति वर्ग मीटर का रेट है। दिल्ली रोड आबादी में सर्किल रेट 6500 - 8500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। तहसील में जनपदीय मार्ग का रेट दो करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। बड़गांव में कृषि भूमि जनपदीय मार्ग पर 75 लाख रुपये से एक करोड़ 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है।



----------------------------

नकुड़ : बनारसी पटवे की दुकान से तहसील के पास जमीन के सबसे महंगे रेट हैं। यहां व्यावसायिक जमीन के रेट 76 हजार प्रति वर्ग मीटर है, जबकि आवासीय भूमि के रेट 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसके बाद नकुड़-गंगोह रोड स्थित राजेंद्र फिलिंग स्टेशन से विश्वकर्मा चौक को शामिल करते हुए सहारनपुर रोड स्थित निरीक्षण भवन तक व्यावसायिक जमीन के रेट 75 हजार व आवासीय भूमि के रेट 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed