फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The market of warm clothes, heaters and geysers has become hot since winter

सर्दी से गर्म कपड़ों, हीटर और गीजर का बाजार हुआ गर्म

Mon, 30 Dec 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
The market of warm clothes, heaters and geysers has become hot since winter
श्रीराम चौक पर गर्म कपड़ो की खरीदारी करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हाड़ कंपा देने वाली ठंड गर्म कपड़ा तथा हीटर और गीजर व्यवसायियों के लिए अच्छे दिन लेकर आई है। बीते 15 दिन में बाजार में बूम आया है। बिक्री 50 फीसदी से अधिक बढ़ गई है। इतना ही नहीं, कई आइटम दोगुना से अधिक रेट तक बिक रहे हैं, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि तीन साल से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों को इस बार भरपाई होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद में बीते 15 दिन से अत्यधिक ठंड पड़ रही है। अधिक सर्दी की वजह से एक ओर जहां अन्य कारोबार प्रभावित हो रहे हैं, वहीं गर्म कपड़ों खासकर ऊनी कपड़ों जैसे स्वेटर, जर्सी, गलब्स आदि का बाजार पूरी तरह गर्म है। कई आइटम के रेट दोगुने तक हो गए हैं। उसके बाद भी खरीदारी में कमी नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं, गीजर और हीटर के भी रेट 70 से 80 फीसदी तक बढ़ जाने की बात व्यापारी कह रहे हैं। दिल्ली के बाजारों थोक की दुकानें खाली होने से सहारनपुर के व्यापारियों को नया माल नहीं मिल पा रहा है। यदि किसी दुकान पर सामान मिल रहा है तो वहां 70 से 80 फीसदी रेट पर मिल रहा है।
विज्ञापन

बाजार में बूम से व्यापारियों में खुुशी
--मिश्रान चौक पर गर्म कपड़ों की दुकान चलाने वाले व्यापारी किशोर ठक्कर ने बताया कि 15 दिन पहले तक ऊनी कपड़ों का बाजार सामान्य चल रहा था, मगर सर्दी बढ़ने से बिक्री में बूम आया है। हाथ से बने ऊनी कपड़े अधिक बिक रहे हैं। तीन साल से बाजार में छाई मंदी बिक्री दोगुनी होने से दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दालमंडी पर गर्म कपड़ों का कारोबार करने वाले व्यापारी मदन लांबा का कहना है कि इस बार ऊनी कपड़ों का बाजार काफी अच्छा है। जैकेट के साथ ही ऊनी कपड़ों की डिमांड बढ़ी है। नया माल आते ही हाथों हाथ बिक रहा है, जिसे लेकर व्यापारी खुश हैं।
-गीजर और हीटर विक्रेता प्रताप मार्केट के व्यापारी दीपक इस बार की बिक्री को लेकर खासे उत्साहित हैं। दीपक ने बताया कि वह दिल्ली से माल लाते हैं, मगर बीते 15 दिन में बिक्री अधिक होने की वजह से दिल्ली के बाजारों में भी सामान खत्म हो गया है। एकदम डबल रेट में चीजें मिल रही हैं।
-जैकेट विक्रेता अनिल रसवंत भी बिक्री बढ़ने से खुश हैं। अनिल ने बताया कि बीते तीन साल से अच्छी ठंड नहीं पड़ रही थी, जिसकी वजह से हर साल सामान्य जा रहा था। मगर इस बार ठंड अधिक होने की वजह से अच्छी बिक्री हो रही है। बाजार से तीन साल का सूखा खत्म हो गया है।
-श्रीराम चौक पर गर्म कपड़ों की दुकान चलाने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि जर्सी और स्वेटर तो बिक ही जाते हैं, मगर इस बार ग्लब्स और इनर की बिक्री में भी काफी उछाल आया है। ग्लब्स ही के दाम डबल हो गए हैं, क्योंकि जहां से सामान लाते हैं वहां भी शॉर्टेज है।

छूट के कारण बड़े शोरूम पर भी भीड़
नगर में करीब एक दर्जन कंपनियों ने शोरूम खोले हुए हैं। घंटाघर पर दो, कोर्ट रोड पर पांच, अंबाला रोड पर एक और अन्य शोरूम शामिल हैं। बड़ी कंपनियों के शोरूम पर 20 से 70 फीसदी तक की छूट गर्म कपड़ों जैसे जैकेट और स्वेटर पर दी जा रही है। इसकी वजह से बड़े शोरूम पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed