फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Kanwar route will be illuminated with milky light

Saharanpur News: दूधिया रोशनी से जगमग रहेगा कांवड़ मार्ग

Sat, 06 Jul 2024 04:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
The Kanwar route will be illuminated with milky light
सहारनपुर। शिवभक्तों के लिए कांवड़ मार्ग दूधिया रोशनी से जगमग रहेगा। शुक्रवार की सुबह अधिकारियों को साथ लेकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने निकले नगरायुक्त संजय चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने नगर निगम की सीमा के अंतर्गत अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पुल से देहरादून रोड स्थित कुम्हारहेड़ा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ शिविर स्थलों पर रुक-रुककर वहां की साफ सफाई का जायजा लिया। कांवड़ सेवा शिविर के संचालक संजय फुटेला, कैलाश धाम कांवड़ सेवा शिविर के राजीव चानना व रविकांत ने नगरायुक्त को शिविरों के दौरान होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। नगरायुक्त ने जलकल विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर जहां भी निगम के शौचालय हैं वहां पाइप से पानी का कनेक्शन किया जाए। जहां पाइप नहीं है वहां शौचालय पर पानी का टैंक रखवाकर दिन में दो बार पानी के टैंकर से आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था आरसीसी को चेतावनी दी कि जहां भी स्मार्ट रोड पर केबल बाहर निकले हैं उन्हें तुरंत भूमिगत करा दें या हटा लें। अन्यथा सामान जब्त कर लिया जाएगा। अंबाला रोड पर जगह जगह बने गड्ढों को 15 दिन में भरने के निर्देश दिए। मेला गुघाल स्थल के निकट काली माता मंदिर और दबनी वाला कब्रिस्तान सहित अनेक शिविर स्थलों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। देहरादून रोड पर नवादा तिवाया चौक पर जैटिंग मशीन से नाला सफाई कराने को कहा। कांवड़ियों को करंट से बचाने के लिए खंभों पर प्लास्टिक लपेटने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, अधिशासी अभियंता जलकल वीबी सिंह, अधिशासी अभियंता स्मार्ट सिटी अमरेंद्र गौतम, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed