{"_id":"69dd4cb13e849c39ea042437","slug":"the-governor-union-minister-and-deputy-cm-will-attend-the-expressway-inauguration-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-173400-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे उद्घाटन में शामिल होंगी राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे उद्घाटन में शामिल होंगी राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम
Tue, 14 Apr 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली देहरादून इकोनामिक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम भी भाग लेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह आठ बजे लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सरसावा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगी। वह सुबह 9:15 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर आएंगी। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सुंदरपुर हेलीपैड के लिए रवाना होगी। वह सुंदरपुर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10:50 बजे से 11:55 बजे का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह दोपहर 12:15 से 1:55 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखेंगी। इसके बाद वह दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। वहां से दोपहर 2:15 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होगी।
इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9:15 बजे सरसावा एयरपोर्ट से सुंदरपुर हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वह सुबह 11:15 से 11:25 बजे तक वन्य जीव कॉरिडोर का भ्रमण करेंगे। 11:30 बजे वह एलिवेटेड कॉरिडोर के व्यू प्वाइंट का भ्रमण करेंगे। 11:40 से 1150 बजे तक वह मां डाट कली मंदिर में पूजन एवं अर्चना में भाग लेंगे। वह दोपहर 12:15 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। वह दोपहर दो बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा सुंदरपुर स्थित हेलीपैड से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह दोपहर 2:20 पर सरसावा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए राजकीय विमान से जाएंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सुबह पौने दस बजे गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे देहरादून स्थित जनसभा स्थल पर जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल रहेंगे।