{"_id":"6a99ceed7b71e90eb50538dd","slug":"the-forensic-team-sought-evidence-from-bank-officials-on-15-points-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-183047-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फॉरेंसिक टीम ने बैंक अधिकारियों से 15 बिंदुओं पर मांगे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फॉरेंसिक टीम ने बैंक अधिकारियों से 15 बिंदुओं पर मांगे साक्ष्य
Fri, 04 Sep 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के मामले में फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। टीम द्वारा बैंक अधिकारियों से 15 बिंदुओं पर साक्ष्य मांगे गए हैं। इनमें सीसीटीवी फुटेज, कर्मियों के फिंगर प्रिंट आदि शामिल हैं। साथ ही बरामद जाली नोटों को अलग रखा गया है।
महानगर के सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने करेंसी चेस्ट में फिंगर प्रिंट, सीसीटीवी आदि फुटेज को देखा। बृहस्पतिवार की देर शाम टीम जांच कर लौट गई। शुक्रवार को टीम ने फिर से करेंसी चेस्ट में पहुंचकर जांच की। इसके बाद सुबह 12 बजे के करीब फॉरेंसिक टीम अपनी जांच पूरी कर वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि टीम ने करीब डेढ़ दिन तक चेस्ट में रहकर हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच की है। सीसीटीवी फुटेज को देखा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैमरे या फिर अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों से तो छेड़छाड़ नहीं की गई है।
टीम को अब मांगे गए साक्ष्यों का इंतजार है। जैसे ही मांगे गए साक्ष्य टीम को मिलेगी। फॉरेंसिक टीम जांच को आगे बढ़ाएगी। करेंसी चेस्ट में अभी तक की जांच में 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के नोट जाली मिले हैं। जानकारी के मुताबिक करेंसी चेस्ट में ही इन नोटों को अलग रखा गया है। हालांकि फॉरेंसिक टीम ने अभी पकड़े गए जाली नोटों की जांच नहीं की है। माना जा रहा है कि जाली नोटों में से कुछ नोट को आगे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भी भेजा जा सकता है। इससे तस्वीर और भी साफ होगी। चेस्ट में जाली नोट मिलने के मामले में कई एजेंसियां जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि करेंसी चेस्ट में इतनी संख्या में जाली नोट कैसे पहुंचे।