फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The enthusiasm shown to choose the first government corporation

निगम की पहली सरकार चुनने के लिए दिखाया जोश

Thu, 30 Nov 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm shown to choose the first government corporation
वोट करने के लिए लाइन में खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में छिटपुट घटनाओं के बीच बुधवार को नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के लिए मतदान कराया गया। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


अधिकारियों की गाड़ियों के पहिये सुबह छह बजे से घुमना शुरू हुए, जो रात नौ बजे जाकर थमे। ईवीएम और मतदान पेटियों के सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम में पहुंचने के बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।जनपद में नगर निगम के लिए पहली बार चुनाव हुआ, जिसे लेकर प्रत्याशियों के साथ ही मतदाताओं में भी खासा उत्साह था।
विज्ञापन


इसके अलावा छह नगर पंचायतों और चार नगर पालिकाओं के लिए भी वोट डाले गए। निगम में ईवीएम तथा नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बैलेट से वोटिंग हुई। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक हुआ। मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। हालाकि शहर में उत्साह थोड़ा कम दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर यानी नगर निगम में कुल 61.58 फीसदी वोट डाले गए, जबकि सरसावा नगर पालिका परिषद में सर्वाधिक 81.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद का कुल मतदान प्रतिशत 67.28 रहा। कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी हुई, जिसे तुरंत बदला गया।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को लेकर प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। इन केंद्रों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी गईं। इसके अलावा सौ बूथों की वेबकास्टिंग कराई गई। नगर निगम के लिए चुनाव ईवीएम से कराया गया। ईवीएम को जनता रोड स्थित वेयर हाउस में सुरक्षित तरीके से रखवाया गया है, जबकि नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल हुआ।


बैलेट बॉक्स को स्ट्रोंग रूम में रखा गया है। मतों की गणना एक दिसंबर को होगी। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की टीमें दौड़ती रहीं। कमिश्नर और डीआईजी तथा डीएम और एसएसपी की जोड़ियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। इनके अलावा एएसपी, सीओ तथा एसडीएम की अलग-अलग टीमें रहीं। ईवीएम और बैलेट बॉक्स के सुरक्षित रखे जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed