फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The death of the driver, cleaner serious

खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 17 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The death of the driver, cleaner serious
घायल को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों में एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक के शव और घायल क्लीनर  को ट्रक से खींचकर बाहर निकाला। हादसा दोपहर करीब सवा दो बजे बादशाही बाग से ऊपर हाईवे पर पहाड़ियों में हुआ।
विज्ञापन


यह ट्रक सहारनपुर से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब जा रहा था। जैसे ही बादशाही बाग से निकलने पर शिवालिक पहाड़ियों में पहुंचा तो एक घूम पर चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ट्रक के चालक निक्कू निवासी कपोटा शलाई जिला सिरमोर हिमाचल प्रदेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक के अंदर फंसे क्लीनर एवं चालक के शव को खींचकर बाहर निकाला। घायल को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed