फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   the cremation of the brothers in Inconsolable atmosphere

गमगीन माहौल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार

Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
आरक्षित वन क्षेत्र में मिस बम में हुए विस्फोट में मारे गए सोनू और उसके छोटे भाई निखिल का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर रात कोठड़ी चेतराम गांव पहुंचा। रात में ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो भाईयों की चिताएं जलती देखकर हर किसी की आंखें भर आई। 
विज्ञापन


बता दें कि शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी वन रेंज की कोठडी बीट के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे सेना फायरिंग अभ्यास के दौरान मिस बम में विस्फोट होने से मां और बहन के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गए कोठड़ी चेतराम गांव निवासी सोनू (26) और उसके छोटे भाई निखिल (10) की मौत हो गई। देर रात करीब आठ बजे दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए। 
विज्ञापन


कलेजे के टुकड़ों के शवों को देखकर परिजन अपने आप को रोक नहीं पाए और उनके शवों से लिपटकर रोने लगे। मां शिक्षा, बहन गीता और पिता चमन सिंह की चीत्कारें गांव की खामोशी को चीर रही थी। पूरा गांव शोक में डूबा था। रात में बेहद गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो भाइयों की चिताए जलती देखकर ही           किसी आंखें भर आई। अंतिम संस्कार के दौरान एसपी देहात रफीक अहमद और थाना बिहारीगढ़ एसओ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed