फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The corporation has asked for the timetable of buses on routes from five regions

Saharanpur News: निगम ने पांच रीजन से मांगी रूटों पर बसों की समय सारिणी

Mon, 24 Jun 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The corporation has asked for the timetable of buses on routes from five regions
सहारनपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए तय समयसारिणी के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर परिवहन निगम ने पांच रीजन (क्षेत्रीय) से रूटों पर बसों की समयसारिणी मांगी है, ताकि उन्हें संचालन करने में कोई आपत्ति न हो सके।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें 600 से अधिक बसों का बेड़ा है, जो दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, लुधियाना, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, अलीगढ़, आगरा आदि जिलों में जातीं हैं। छह डिपो की बसों में प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों परिवहन निगम मुख्यालय ने लंबे रूट वाली बसों की समयसारिणी बनाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद से सहारनपुर परिवहन निगम रूट पर चलने वाली बसों की समयसारिणी बनाने में जुटा है। इसे लेकर निगम ने गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, अलीगढ़ और आगरा रीजन से रूटों पर बसों की समयसारिणी मांगी है। जिससे एक ही समय पर एक ही रूट पर कई बसें न चल सकें। इसके बाद बसों के संचालन की समयसारिणी को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों का तय समयसारिणी के अनुसार संचालन होगा। इसे लेकर तैयारी चल रही है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। लोड फैक्टर बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed