फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The corporation got the land encroachment free worth Rs 18 crore

निगम ने 18 करोड़ रुपये कीमत की भूमि कब्जा मुक्त कराई

Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The corporation got the land encroachment free worth Rs 18 crore
चकहरेटी में निगम की भूमि कब्जा मुक्त कराकर पीलर लगाती निगम की राजस्व टीम और अधिकारी निगम ने चकहरे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चकहरेटी क्षेत्र में वर्षों से कब्जे में चली आ रही 45 बीघा भूमि को नगर निगम के अधिकारियों ने कब्जा मुक्त कराया। भूमि पर अधिकारियों ने नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड भी गाड़ दिया। कब्जा मुक्त कराई कई भूमि की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुपालन और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम को चकहरेटी स्थित खसरा नंबर एक और दो की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सहायक नगरायुक्त ने राजस्व विभाग की टीम को लेकर भूमि की पैमाइश कराई थी, जिसमें करीब 45 बीघा भूमि पर कब्जा पाया गया था। कुछ लोग इस भूमि पर खेती करते आ रहे थे। शुक्रवार को नगर निगम की टीम सहायक नगरायुक्त के नेतृत्व में भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंची। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही निगम की संपत्ति होने का बोर्ड लगाया गया, साथ ही तार बाड़ भी कराई गई है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम अभियान चला रहा है। कब्जे हटवाकर उनकी घेराबंदी की जा रही है। अभियान जारी रहेगा और निगम की भूमि पर कितने ही प्रभावशाली व्यक्ति का कब्जा हो, उसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम ने चकहरेटी में जिस भूमि को कब्जा मुक्त कराया है वह करीब 18 करोड़ रुपये की संपत्ति है। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, राजस्व निरीक्षक विकास, कानूनगो शिव कुमार सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोर्ट रोड से हटवाया गया अतिक्रमण, खलबली मची
सहारनपुर। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को कोर्ट रोड से अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी लेकर पहुंची टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। ज्यादातर दुकानदारों ने सामान दुकानों में समेट लिया, जबकि कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी और सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही अधिकारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर कोर्ट रोड पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जेसीबी के माध्यम से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। हालांकि ज्यादातर दुकानदारों ने अपना सामान पहले ही दुकानों के भीतर रख लिया था। करीब एक दर्जन दुकानदारों का बाहर रखा सामान निगम ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी व्यापारियों को दी। टीम में थाना सदर प्रभारी हरेंद्र सिंह, कर अधीक्षक विनय शर्मा, राजस्व निरीक्षक लोकेश और सुशील आदि शामिल रहे।

कोर्ट रोड़ पर सड़क पर खड़ी गरीबो की रेहड़ी को उठा कर लेजाती निगम की जेसीबी

कोर्ट रोड़ पर सड़क पर खड़ी गरीबो की रेहड़ी को उठा कर लेजाती निगम की जेसीबी- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ पर अतिक्रमण के हटाने के दौरान सड़क रखे जनरेटर को खाली चेतावनी देकर छोड़ती निगम की टीम

कोर्ट रोड़ पर अतिक्रमण के हटाने के दौरान सड़क रखे जनरेटर को खाली चेतावनी देकर छोड़ती निगम की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed