{"_id":"58f119534f1c1ba368cf9e60","slug":"teri-jai-ho-bheem-great-made-the-constitution-of-india-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरी जय हो भीम महान, बना दिया भारत का संविधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरी जय हो भीम महान, बना दिया भारत का संविधान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहब का माल्यार्पण करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126 वीं जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। अंबेडकर सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से हसनपुर चुंगी के पास संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटर पर अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार मौर्य ने की, जबकि संचालन सुशील कुमार ने किया।
बाबू सिंह और नन्हें लाल व बलवंत सिंह चार्वाक ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। प्रिया, अनिल कुमार, केपी सिंह, आशीष कुमार, सुशील पारले, डॉ. राकेश चंद्रा, रविंद्रपाल मौजूद रहे। जागृति फाउंडेशन ने डॉ. अंबेडकर जयंती को शिक्षा के पर्व के रूप में मनाया।
जेजे पुरम में आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हिमांशु, अंशुल रमन, अनंत तरानिया, संतोष कुमारी, डॉ. लोकेश कुमार, पूनम, मंजू, योगिता रहे।
विज्ञापन
भीम गायक मंजीत मेहरा ने बाबा साहब से जुड़े गीत पेश किए। इस दौरान राजेश कुमार, आरके तरानिया, डा. जीआर रमन, रतिराम गौतम, एसके गौतम, एमके रमन, एसपी सिंह, अभिमन्यु सिंह, पीके डिंगल, विवेक कुमार रहे।
भारतीय बौद्घ महासभा की ओर से डॉ. अंबेडकर चौक पर जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल रहे। संचालन अध्यक्ष अतर सिंह गौतम ने किया।
रामपाल गौतम, रविंद्र गौतम, डॉ. ओमप्रकाश, संदीप सिंह, रवि गौतम, दिनेश गौतम, चंदूलाल गौतम, नरेशचंद, भोपाल सिंह, कलीराम गौतम, रेनू गौतम रहे।
बुद्ध शिक्षा संस्थान अंबेड़करपुरम में डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक संजय गर्ग पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
ज्ञानचंद आजाद, सतीश गौतम, मैनकुमार, गणेश प्रसाद, शेर सिंह, महेंद्र पाल रहे। शिरोमणि गुरु रविदास महासभा की ओर से गढ़ी मलूक नंबर 1 में आयोजित कार्यक्रम में अमित गगनेजा, अशोक भारती, रणधीर सिंह, राजीव गुंबर, संजीव कर्णवाल, जयराम गौतम, राजकुमार, श्याम कुमार, संजय कुमार आदि रहे।
डॉ. अंबेडकर प्रगतिशील युवा मंच की ओर से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जन्मोत्सव कार्यक्रम में भंते प्रज्ञाशील ने बुद्ध वंदना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि बाबूराम गौतम रहे। बाबूराम और शमशेर सिंह गौतम, दीपक जाटव, योगेंद्र कुमार, राहुल गौतम, सतीश कुमार गौतम, मनीष चंद्रा, शकुंतला सिंह, प्रकाश बौद्घ रहे।
ऑल मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन ने सभा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद याकूब खां रहे। नवीन नगर में भी बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल फोर हैंडीक्राफ्ट की ओर से डॉ. अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत इंटरफेस फोर मनी यानी भीम एप के जरिये पैसे के लेनदेन की जानकारी भी दी गई।
मोहल्ला विनोद विहार में डॉ. अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉ. एन सिंह, सुल्तान सिंह, डीपी सिंह, भारत भूषण, वीर सिंह कुंडलीवाल, महावीर सिंह सैनी, बलवंत सिंह, रघुनाथ सिंह, रामसिंह बौद्घ, नन्हेलाल वर्मा, संजय तेगवाल रहे।
उधर, भाजपा की ओर से बलियाखेड़ी में सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में तथा महानगर महासचिव अनुसूचित जाति मोर्चा श्याम कमार गौतम के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।
गलीरा रोड गोमुखी मंदिर के पास डॉ. अंबेडकर एकता युवा संगठन के कार्यक्रम में जीआरपी के एसआई धर्म सिंह रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं नाटक के माध्यम से बाबा साहब को याद किया। संगठन अध्यक्ष अक्षय गौतम, वरुण, उदयवीर, राज, सन्नी, राहुल रहे।
सरसावा में बाबा साहेब के जन्म दिवस के मौके पर नकुड़ रोड स्थित रविदास मंदिर पर सुबह के समय बाबा साहब के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर हवन यज्ञ किया गया। शाम के समय एक शोभायात्रा निकाली गयी।
शोभायात्रा के अंतिम छोर पर फूलों से सजे एक वाहन पर बाबा साहेब की प्रतिमा विराजमान थी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. वजीर मलिक, नरेश चंद जैन, शिव कुमार, विश्वबंधु सैनी, संजय शर्मा , आलोक लोहानी, बाबूराम, विकास, दाता राम, नन्द किशोर, सोनू सहगल, रोशन लाल, डा, कर्मवीर आदि रहे।