फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten people killed, 1171 coronas found infected

दस लोगों की मौत, 1171 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 07 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ten people killed, 1171 coronas found infected
सहारनपुर। जिले में कोरोना ने दस और मरीजों की जान ले ली। इनके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 311 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को 1171 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 645 मरीज ठीक भी हुए। एक दिन में संक्रमित आने वालों की अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। वर्तमान में जनपद में 6423 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिन दस मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। उनमें सात मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे, जबकि तीन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में। उधर, शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों में गंगोह के 121, जिला जेल के 61 बंदी, सीएचसी मुजफ्फराबाद के 48, छुटमलपुर के 24, नकुड़ के 21, हकीकतनगर और नवीन नगर के 15-15, पैरामाउंट ट्यूलिप के 14, पेपर मिल रोड और जानखेड़ा के 11-11, पंत विहार व सरसावा के 10-10, गिल कॉलोनी, चर्च कम्पाउंड के आठ-आठ, पुलिस लाइन, भोगपुर, बीतिया, रामपुर मनिहारान, बुग्गावाला के छह-छह, रणखंडी, पंत विहार के पांच-पांच, लेबर कॉलोनी, भायला, टीचर कॉलोनी, न्यू माधोनगर, लक्ष्मीपुरम, ताजपुरा, शिव विहार, जगरौली के चार-चार लोग शामिल हैँ।
विज्ञापन

इनके अलावा लेबर कॉलोनी, दिल्ली रोड, चिलकाना, मंडी क्षेत्र, जैन कॉलेज रोड, आवास विकास, पंत नगर, शिवपुरी, अहमदपुर, कुतबमाजरा, ब्लॉक कॉलोनी, उमाही कलां, मदनुकी, शिवपुरम, हनुमान चौक, गांधी कॉलोनी, हासिमपुरा,, कुरडी, रतनपुर, आर्य नगर, गुरुद्वारा रोड, बेरीबाग, शारदानगर, संजय कॉलोनी, नवाबगंज, पवन विहार, मटिया महल, मल्हीपुर रोड, कमल विहार, दामोदरपुरी, जेजेपुरम, हरिनगर आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है। मंडलायुक्त ऑफिस और ऑफिसर कॉलोनी में एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed