{"_id":"67d5cea9c3de0968fc00485a","slug":"ten-complaiten-complaints-were-received-one-was-resolved-on-the-spothe-spot-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-144768-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दस शिकायतें आईं, एक का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दस शिकायतें आईं, एक का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दस शिकायतें आईं। इनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
शनिवार को तहसील सदर सभागार में उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित दस शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग संबंधी तीन,पुलिस विभाग की दो और निगर निगम की दो शिकायतें आईं। इसके अलावा विद्युत निगम संबंधी एक और अन्य विभागों से संबंधित दो शिकायतें आईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों का तत्काल निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी एवं पंकज निर्वाल और तहसील स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।