{"_id":"634afdc3aa0fcb545164cac0","slug":"team-from-lucknow-will-come-to-see-the-maintenance-of-the-vaccine-saharanpur-news-mrt6096297132","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के रखरखाव को देखने आएगी लखनऊ से टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के रखरखाव को देखने आएगी लखनऊ से टीम
विज्ञापन
सहारनपुर। वैक्सीन का रख रखाव कैसे हो रहा है, उसे सही तापमान में रखा जा रहा है या नहीं, रिकॉर्ड दुरुस्त है या नहीं आदि व्यवस्थाओं को देखने लखनऊ से चिकित्सकों की टीम आ रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। कोल्ड चेन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
कोरोना की वैक्सीन को रखने के लिए जिला अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चेन बनाए गए हैं। यहीं से वैक्सीन का टीकाकरण केंद्रों पर वितरण किया जाता है। कोल्ड चेन में वैक्सीन के रखने की व्यवस्थाओं को परखने के लिए अगले सप्ताह लखनऊ से चिकित्सकों की कोल्ड चेन एसेसमेंट टीम आएगी। चिकित्सकों की यह टीम नगर व देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चेन को देखेंगी। टीम के आने से पूर्व कोल्ड चेन में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम चल रहा है, जिससे टीम को कोई कमी न मिल सके। बताया जा रहा है कि टीम कोल्ड चेन की व्यवस्थाओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर उसे शासन में सौंपेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि लखनऊ सप्ताह लखनऊ से कोल्ड चेन एसेसमेंट टीम आ रही है। टीम द्वारा कोल्ड चेन में वैक्सीन के रखरखाव को देखेंगी। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई।