{"_id":"65cba8913f3aba3ff406c59a","slug":"teachers-will-guide-students-to-make-career-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-118268-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कॅरिअर बनाने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कॅरिअर बनाने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे शिक्षक
Tue, 13 Feb 2024 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पढ़ाने के साथ ही अब विद्यार्थियों को कॅरिअर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन भी करेंगे। इसके लिए मार्गदर्शन प्रशिक्षण चल रहे हैं। जनपद के 57 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण मंगलवार से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान में शुरू हुआ।
दो दिवसीय शिविर के पहले दिन शिक्षकों को अनेक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक सहस्त्रांशु कुमार सुमन, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार और जिला समन्वयक मयंक मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण के लिए शिक्षक प्रशिक्षण संदर्शिका का विमोचन भी किया गया। मास्टर ट्रेनर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनेक प्रधानाचार्य और नोडल शिक्षक मौजूद रहे।