फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tanya won silver with 63.16m hammer throw record

Saharanpur News: तान्या ने 63.16 मीटर हैमर फेंक रिकार्ड के साथ जीता रजत

Fri, 23 Jun 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tanya won silver with 63.16m hammer throw record
-गाधी की तान्या ने एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन

फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गाधी गांव की तान्या चौधरी ने भुवनेश्वर में हुई अखिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। उसने प्रतियोगिता में 62.18 मीटर दूर हैमर फेंककर नया रिकार्ड बनाया है। इसके साथ ही उसने चीन में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।
एथलेटिक्स संघ के सचिव जीएस आर्य ने बताया कि भुवनेश्वर में 15 से 19 जून तक अखिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में गाधी गांव की रहने वाली खिलाड़ी तान्या चौधरी ने 63.18 मीटर हैमर फेंककर रिकार्ड बनाया है। इसके साथ ही तान्या ने रजत पदक जीत लिया। इसके आधार पर तान्या का सितंबर माह में चाइना में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा उसने जुलाई और अगस्त से चीन में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है। वह इन दोनों गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाली अभी तक की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। बृहस्पतिवार को जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संघ के संयुक्त सचिव सचिन तोमर, जिला एथलेटिक्स कोच लाल प्रताप सिंह और तान्या के पिता नरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed