{"_id":"5e8f4fb68ebc3e72b11799dc","slug":"talks-on-mutual-harmony-between-religious-leaders-saharanpur-news-mrt477121456","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मगुरुओं के बीच आपसी सौहार्द को लेकर हुई वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मगुरुओं के बीच आपसी सौहार्द को लेकर हुई वार्ता
विज्ञापन
दारूल उलूम के समीप मुलाकात करते जमीयत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी एवं श्री त?
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने तथा आपसी सौहार्द को ओर मजबूत बनाने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी व श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र के बीच वार्ता हुई।
बृहस्पतिवार को दोनों धर्मगुरुओं ने वार्ता के बाद समाज के लोगों से आह्वान किया कि कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि लोग सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और पूजा व इबादत घरों में रहकर ही करें। जमीयत अध्यक्ष मदनी के आवास पर यह मुलाकात हुई है। पंडित सतेंद्र शर्मा व मौलाना मदनी ने यह आह्वान भी किया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
जमीयत की ओर से बांटी खाद्य सामग्री
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने हिंदू मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलजुलकर असहाय लोगों को राशन वितरण किया।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना अरशद मदनी गुट) की ओर से महासचिव मौलाना मुफ्ती खादिमुल इस्लाम, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, मो. शहजाद दाऊदी, मौलाना मसूद अहमद, सभासद यूसुफ आदि ने मिलजुलकर असहाय परिवारों को राशन का वितरण किया। इस मौके पर मो. आरिफ, फखरुद्दीन अहमद, मो. नदीम, मौलाना मसरूर अहमद, मौलाना कारी फैजान आदि मौजूद रहे।