{"_id":"6b073bf38a2726ece30cfe11","slug":"motorcyclist-killed-after-being-struck-by-a-tractor-trolley-loaded-with-bricks-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-188624-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Thu, 26 Nov 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद-अब्दुल्लापुर मार्ग पर शेखूपुर के निकट हुए ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर अब्दुल्लापुर निवासी मुनीर (55) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ईंट भट्ठों पर ले जाई जा रही चिकनी मिट्टी के सड़क पर गिरने से फिसलन पैदा होने की बात कहते हुए इनके संचालन को बंद करने की मांग को लेकर हंगामा भी किया।
बुधवार सुबह मुनीर अपने गांव से बाइक पर सवार होकर मुजफ्फराबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शेखूपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुनीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक मुनीर उत्तराखंड वन विभाग में कार्यरत थे। जैसे ही हादसे की खबर उनके परिजनों को मिली मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों का कहना था कि ईंट भट्ठों पर इस्तेमाल होने वाली चिकनी मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सड़क पर गिरती रहती है। इसके बाद सड़क पर पानी का छिड़काव होने से सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने ईंट भट्टा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया।
सूचना पर पहुंची बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा। सीओ बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। अभी मृतक के परिजनों की तरफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।