{"_id":"6095807e8ebc3ebd034b4e1b","slug":"take-action-against-the-violators-saharanpur-news-mrt537436129","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लंघन पर करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लंघन पर करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान हो रहे गाइडलाइन के उल्लंघन पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे डेरी, पैथलॉजी लैब, चिकित्सकों के क्लीनिक, बैंक खुलने की छूट है। इसके अलावा लोगों की मांग पर सुबह के समय किरयाना, सब्जियों और पेस्टीसाइड की दुकानों को कुछ देर के लिए खुलने की छूट दी गई, लेकिन इसका फायदा उठाकर अन्य सामग्री की दुकानें भी खुल रही हैं और बाजारों में भीड़ उमड़ने के साथ शारीरिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने शहीदगंज, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। मौके पर मौजूद सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा को बेवजह दुकानें खोलने और सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार की शाम घंटाघर, पार्श्वनाथ प्लाजा, जनकपुरी चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, कलेक्ट्रेट तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा, नकुड़ तिराहा, कुतुबशेर चौक आदि इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पूरे दिन में 450 से अधिक लोगों के चालान काटे गए।