फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   swine flu victim dies

Saharanpur Swine Flu: स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 02 Nov 2022 05:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 05:50 PM IST
सार

Saharanpur Swine Flu: स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
swine flu victim dies
swine flu

विस्तार

सहारनपुर में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 23 वर्षीय महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से भर्ती थी। इस साल स्वाइन फ्लू से मौत का यह पहला मामला है।

विज्ञापन


जनपद में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, साढ़ौली कदीम क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसे परिजन हरियाणा के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां उनका कई दिन उपचार चला, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर महिला को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उपचार से पहले सभी जांच कराई।
विज्ञापन


इसके साथ ही महिला की तबीयत को देखते हुए स्वाइन फ्लू का सैंपल लेकर लैब भेजा गया था। जिसमें एच-1 एन-1 पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला के गांव पहुंची। जहां सभी लोगों की जांच कर सैंपल लिए गए। सभी की रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। कई दिन भर्ती रहने के बाद भी स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें

गर्भवती थी स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला
जिस महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है, वह गर्भवती थी। सीएमओ ने बताया कि महिला में स्वाइन फ्लू लक्षण होने की जानकारी चंडीगढ़ से मिली तो हमने पूरे गांव में जांच शिविर लगवाया और बुखार पीड़ितों की जांच कराई थी।

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी

साढ़ौली कदीम ब्लॉक क्षेत्र की स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत हो गई है। उसका चंडीगढ़ पीजीआई में कई दिनों से उपचार चल रहा था। इससे पूर्व परिजनों ने उसका इलाज हरियाणा के जगाधरी में एक निजी अस्पताल में भी कराया था। - डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed