फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suffering from running brick kilns in urban area

शहरी क्षेत्र में चल रहे ईंट भट्ठों से घुट रहा दम

Tue, 02 Feb 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Suffering from running brick kilns in urban area
कन्हैया - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहरी क्षेत्र में आबादी के आसपास संचालित ईंट भट्ठों से निकलने वाले धुएं से लोगों का दम घुट रहा है। धुएं के साथ उड़ने वाले कार्बन के कण सांस के जरिए लोगों के शरीर में प्रवेश कर उन्हें बीमारियां परोस रहे हैं। खास बात यह है कि एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) ईंट भट्ठों को शहरी क्षेत्रों से बाहर शिफ्ट करने के आदेश दे चुका है। बावजूद सरकारी मशीनरी सुस्त है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए एनजीटी ने करीब तीन माह पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए आदेश जारी किया था। इसमें नगर निगमों और निकाय परिक्षेत्रों में संचालित और वन क्षेत्रों के आसपास संचालित ईंट भट्ठों को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। लेकिन इस मामले में अब तक कदम नहंी उठाए गए हैं। रामगढ़ के लोगों ने बताया कि वह बाहर कपड़े तक नहीं सुखा सकते हैं। इसका कारण है कि धुएं के साथ उड़ने वाले कार्बन के कण कपड़ों को काला कर देते हैं। छतों पर राख की परत जम रही है।
विज्ञापन

सांस और दिल के बीमारी का अधिक खतरा
धुआं और उसके साथ उड़ने वाले कार्बन के कण सांस के जरिए मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर उन्हें बीमार बनाते हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि धुुआं और कार्बन स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी खतरनाक है। मगर दिल और सांस के मरीजों तथा बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों की बात...
- गांव रामगढ़ निवासी कन्हैया ने बताया कि गांव के आसपास कई ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं। इनकेे धुुएं के साथ छाई उड़ती है जो गांवों में फैल जाती है। रात को छतों पर राख एक परत फैली रहती है।
- रामगढ़ निवासी आनंद कुमार ने बताया कि भट्ठों से निकलने वाले धुुएं और छाई की वजह से लोगों को खांसी की शिकायत हो रही है। धुंए के साथ छाई गिरने का सिलसिला कई माह से चल रहा है।

शहरी क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठों को बाहर शिफ्ट करने के आदेश एनजीटी ने दिए हैं। अक्तूबर 2020 में नगर निगम और नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को पत्र लिखकर ईंट भट्ठों की संख्या मांगी गई है। मगर अभी तक कोई सूचना किसी निकाय से नहीं मिली है। जल्द ही रिमाइंडर भेजा जाएगा। ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू की जा सके।
- एसआर मौर्य, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

आनंद

आनंद- फोटो : SAHARANPUR

रामगढ़ स्थित भटटा

रामगढ़ स्थित भटटा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed