सहारनपुर। मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज की ओर जूम एप के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों श्री गणेश उत्सव संबंधित और विभिन्न प्रकार की पेंटिंग के माध्यम से अपना हुनर दिखाया।
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज की प्राचार्य अमिता अग्रवाल और प्रोफेसर कमलप्रीत कौर ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राजीव गुप्ता क्षेत्रीय अधिकारी मेरठ, डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर, राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ से डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर, ललित कला विभाग कुरुक्षेत्र से प्रोफेसर डॉ. राम विरंजन ने किया। प्रदर्शनी में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों की पेंटिंग दिखाई गईं। छात्रों ने भगवान श्री गणेश उत्सव से संबंधित और अन्य प्रकार की पेंटिंग बनाकर अपना हुनर दिखाया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर मॉर्टिन, देहरादून से डॉ. रिचा कांबोज, डॉ. महेश कुमार, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. राकेश बानी शामिल रहे। प्रदर्शनी का आयोजन 23 से 30 अगस्त तक किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. छवि जैन शामिल रहे। छात्रों की पेंटिंग की सभी ने सराहना की।

मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों को द्वारा बनाई गई पेटिं?- फोटो : SAHARANPUR