{"_id":"5fbbf0e88ebc3e9bb925ab6c","slug":"students-arrived-in-colleges-less-classes-held-elsewhere-formalities-seen-elsewhere-saharanpur-news-mrt5123437145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा टूटने से फंसी गन्ने की ट्रॉली, राजमार्ग पर दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा टूटने से फंसी गन्ने की ट्रॉली, राजमार्ग पर दो घंटे जाम
विज्ञापन
सहारनपुर कें देहरादून रोड़ से घंटाघर तक लगा जाम
- फोटो : SAHARANPUR
कुंडा टूटने से फंसी गन्ने की ट्रॉली, राजमार्ग पर दो घंटे जाम
सरसावा। सेंटर से गन्ना भरकर सहकारी चीनी मिल सरसावा जा रही ओवरलोड ट्राली का कूंडा टूटने से ट्रैक्टर से अलग होकर अंबाला रोड पर बीच सड़क पर धड़ाम से गिर गई। हादसा के समय अंबाला रोड पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा थी। गनीमत रही कि कोई भी वाहन तथा व्यक्ति ट्रॉली के चपेट में नहीं आया।
सोमवार को सुबह 11 बजे गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली क्रय केंद्र से गन्ना भरकर सहकारी चीनी मिल जा रही थी। जैसे ही ट्रॉली अंबाला रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंची अचानक ट्रैक्टर से ट्रॉली को जोड़ने वाला कुंडा टूट गया और ट्रॉली घिसटती हुई राजमार्ग पर धड़ाम गिर गई। इसके चलते अंबाला रोड पर राजमार्ग करीब 2 घंटे तक बाधित रहा। काफी देर बाद हाइड्रा क्रेन तथा दो ट्रैक्टरों की मदद से ट्रॉली व ट्रैक्टर को जोड़कर सहकारी चीनी मिल ले जाया गया। तब जाकर राजमार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ।
नगर के अवतार सिंह, देशबंधु शर्मा, ठाठ सिंह चौधरी, हाजी मसूद, रवि चौधरी, दिनेश गुप्ता, कमल रोहिला, संजीव कुमार, मनोज चौधरी, कुलदीप सैनी, धर्मपाल सिंह, कुलदीप चौधरी, पंकज शर्मा आदि ने सहकारी चीनी मिल प्रशासन से मांग की है कि वह ओवरलोड ट्राली का गन्ना स्वीकार ना करें। ताकि आमजन को जानलेवा दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।