फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students arrived in colleges less, classes held elsewhere, formalities seen elsewhere

कॉलेजों में छात्र पहुंचे कम, कहीं चली कक्षाएं, कही दिखी औपचरिकताएं

Mon, 23 Nov 2020 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Students arrived in colleges less, classes held elsewhere, formalities seen elsewhere
कॉलेजों में कम पहुंचे छात्र, कहीं चली कक्षाएं, कही दिखी औपचरिकताएं
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल में 22 मार्च को हुए लॉकडाउन के बाद से बंद हुए डिग्री कॉलेज सोमवार को खुल गए, लेकिन अभी इस महामारी का भय इतना है कि दस फीसदी छात्र-छात्राएं ही कॉलेज पहुंचे। इसके चलते कहीं कक्षाएं चली तो कहीं औपचारिकता दिखी। हालांकि कॉलेज प्रबंधन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था देखने को मिली। अभी भी कोरोना संक्रमण की वजह से अभिभावक बच्चों को कॉलेज भेजने को लेकर आश्वस्त नहंी दिख रहे हैं। सोमवार को डिग्री कॉलेज खुलने पर अमर उजाला की टीम ने कॉलेजों की पढ़ाई और व्यवस्था का जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट...
----------
- सुबह 10:45 बजे: छात्रों की संख्या दो हजार, पहुंचे 150
चकराता मार्ग स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर पुलिस तैनात रही। कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रों को मास्क और हाथ सैनिटाइजर करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। एक-एक छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। छात्रों ने कार्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा कराए और छात्रवृत्ति के फार्म से संबंधित त्रुटियों को दूर कराया। प्राचार्य एके गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में छात्रों की संख्या 2200 के करीब है, लेकिन पहले दिन 10 फीसदी ही छात्र पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कक्षाएं चलाई गई। ड्रेस कोड भी लागू किया गया है, जिस वजह से अभी छात्र नहीं आ सके।
विज्ञापन

------
- दोपहर 12:00 बजे, जेवी जैन और मुन्ना लाल कॉलेज में ज्यादा रही संख्या
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर भी थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया। मास्क लगाने वाले छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश मिला। कोरोना के प्रति अध्यापकों ने छात्रों को जागरूक किया। प्राचार्य वकुल बंसल ने बताया कि कॉलेज में 4000 पंजीकृत छात्र हैं, लेकिन पहले दिन दस फीसदी छात्र ही कॉलेज में पहुंचे। वहीं, चिलकाना रोड स्थित मुन्ना लाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज छात्रों की संख्या ज्यादा रही। प्राचार्य अमिता अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत 1800 छात्राओं में से करीब 40 प्रतिशत छात्राएं पहले दिन कॉलेज में आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाजिरी को लेकर नहीं कोई बंदिश
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर गैरहाजिर रहने वाले छात्रों के लिए बंदिश नहीं है। ऐसे छात्रों पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एके गुप्ता ने बताया कि गैरहाजिर रहने वाले छात्रों के लिए शासन की ओर से अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

- छात्र बोले, पढ़ाई भी जरूरी
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज के बीएससी के छात्र मोहम्मद आमिर शाह ने कहा कि काफी समय बाद कॉलेज आकर अच्छा लगा है। छात्र सुबहान ने कहना है कि पढ़ाई बेहद जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। शैला का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई करने का अलग ही फायदा है। जैन डिग्री कॉलेज की एमए की छात्रा ज्योति का कहना है कि कॉलेज आकर अच्छा लगा। पढ़ाई के साथ ही वह सहेलियों से भी मिली और गुरुजनों का भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed